{"_id":"68ee8a0c4a02d8932701b5cf","slug":"four-shopkeepers-caught-weighing-sweets-along-with-the-box-fined-rs-4000-chamba-news-c-88-1-cmb1003-163744-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डिब्बे सहित मिठाई तोलने पर पकड़े चार दुकानदार, 4,000 रुपये लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डिब्बे सहित मिठाई तोलने पर पकड़े चार दुकानदार, 4,000 रुपये लगाया जुर्माना
Tue, 14 Oct 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में त्योहारी सीजन को देखते हुए राज्य माप विधिक विभाग की टीम ने मिठाई दुकानों पर औचक निरीक्षण कर मानक मापदंडों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान चार दुकानदारों को डिब्बे सहित मिठाई तोलते हुए पकड़ा गया, जिन पर 4,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
टीम ने चंबा शहर, मुगला, हरदासपुरा, जुलाहकड़ी और करियां क्षेत्रों में दबिश दी। निरीक्षण के दौरान दुकानों में इस्तेमाल हो रहे मापतोल उपकरणों का सत्यापन भी जांचा गया। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी मिठाई डिब्बे के वजन सहित नहीं तोली जानी चाहिए और सभी माप यंत्र प्रमाणित (पास) होने चाहिए।
निरीक्षण अभियान का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि यदि फिर से नियमों की अवहेलना की गई तो भारी भरकम जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। सभी व्यापारियों से सत्यापित उपकरणों का ही प्रयोग करने और मानकों के अनुरूप बिक्री करने का आग्रह किया गया है। इस दौरान निरीक्षण टीम में सुमित कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। — विजयेंद्र सिंह नरयाल, सहायक नियंत्रक, माप विधिक विज्ञान विभाग, चंबा