फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   four person cremination of one family in Churah

होली के दिन उठी परिवार के चार सदस्यों की एक साथ अर्थियां

Tue, 30 Mar 2021 09:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
four person cremination of one family in Churah
तीसा (चंबा)। चुराह के सुइला गांव में हुए भीषण अग्निकांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। अग्निकांड में जान गंवा चुके एक ही परिवार के चार सदस्यों की सोमवार को एक साथ अर्थियां उठी। सुइला गांव के तेजरू नाले में स्थित श्मशानघाट में देसराज, डोलमा, रितिक ठाकुर और मनोज ठाकुर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान हर किसी की आंख नम थी। 60 वर्षीय बुजुर्ग चुनी को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि भगवान ने उनकी सारी खुशियां छीन ली हैं। हंसता-खेलता परिवार पल भर में ही बिछड़ गया है। लोग उन्हें ढांढस बंधाते हुए अपने पोते की देखभाल करने और बूढ़ी पत्नी को हौसला देने की बात कहते दिखे। सोमवार को चुराह क्षेत्र में किसी ने भी रंगों का त्योहार नहीं मनाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुइला निवासी 60 वर्षीय चुनी भेड़-बकरियों को लेकर पठानकोट गया हुआ था। अब गर्मियों में वह अपने भेड़-बकरियों को लेकर चुराह लौट रहा था। रविवार रात को उन्होंने दूसरे भेड़पालकों संग सरोल में रुकने की योजना बनाई थी लेकिन, काल को कुछ और ही मंजूर था। देररात मकान में लगी आग ने उनका बेटा-बहू और दो पोते छीन लिए। सूचना मिलने पर जैसे-तैसे वह गाड़ी और फिर दो से तीन घंटे पैदल रास्ता तय कर गांव पहुंचा तो दंग रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि अब उनका बेटा, बहू और दो पोते इस दुनिया में नहीं रहे हैं। वहीं, चुनी की बुजुर्ग पत्नी आलमो देवी भी बेसुध पड़ी हैं। अब इन दोनों बुजुर्गों के कंधों पर एक सात साल के पोते की देखभाल का जिम्मा आ गया है। आलमो बेटे-बहू और पोतों की याद में बार-बार गश खाकर गिर रही हैं। मासूम नितिन अब दादी से मां-बाप और भाइयों के बारे में पूछ रहा है। वहीं, मकान के अग्निकांड में राख हो जाने के बाद अब चुनी ने अपने भाई के घर में आश्रय लिया है। कुलमिला कर सुइला गांव में हुए इस अग्निकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed