फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Four people caught with wild garlic

Chamba News: जंगली लहसुन के साथ पकड़े चार लोग

Sat, 01 Jul 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 01 Jul 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Four people caught with wild garlic
पांगी (चंबा)। पांगी की हिलु धार में वन वन विभाग ने बिना परमिट जंगली लहसुन (जड़ी-बूटी) निकालने पर चार लोगों को पकड़ा है। चारों के खिलाफ पुलिस थाना किलाड़ में वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। शुक्रवार देर शाम को जब उदीन वन बीट की टीम हिलु धार में गश्त कर रही थी तो उसी दौरान जंगल की तरफ से चार लोग वहां पहुंचे जिन्हें गश्त कर रही टीम ने रोक लिया। उनसे जंगल में जाने का कारण पूछा तो चारों लोग जवाब देने के बजाय आनाकानी करने लगे।
विज्ञापन

इसके चलते जब विभागीय टीम ने उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें जंगली लहसुन बरामद हुई जो एक किलो की मात्रा में थी। इस लहसुन को निकालने के लिए उन लोगों से परमिट दिखाने के लिए कहा गया लेकिन चारों के पास लहसुन को निकालने के लिए किसी प्रकार का कोई परमिट नहीं था। इसके चलते विभागीय टीम ने जंगली लहसुन को अपने कब्जे में ले लिया औैर चारों को अपने साथ पकड़कर किलाड़ मुख्यालय में वनमंडल अधिकारी के कार्यालय में पेश किया। यहां पर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस में मामला दर्ज किया। वन मंडल अधिकारी पांगी सचिन शर्मा ने बताया कि जंगली लहसुन के साथ चार लोगों को पकड़ा गया है। उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि इस लहसुन की बाजार में 10 से 12 हजार प्रतिकिलो कीमत है। इसे दवाई के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed