फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   four new corona cases in chamba

चंबा में कोरोना के चार और नए मामले

Fri, 26 Mar 2021 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
four new corona cases in chamba
चंबा। जिले में शुक्रवार को चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन लोग विकास खंड सलूणी के देवगाह जबकि, एक 70 वर्षीय महिला बालू की रहने वाली है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 पहुंच गई है। यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जिले में स्वास्थ्य विभाग एक लाख से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच कर चुका है। इनमें अब तक तीन हजार लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। इनमें से 2933 लोग कोरोना को मात देने में सफल भी हुए हैं। जबकि, जिले में 52 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के केस आना शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को कोरोना के चार मामले सामने आए हैं। इनमें तीन मामले बुधवार को लिए गए सैंपलों के हैं जबकि एक मामला वीरवार को लिए गए सैंपलों में पाया गया है। उन्होंने जिलावासियों को सचेत किया है कि कोरोना संक्रमण अभी तक खत्म नहीं हुआ है। इसलिए इस संक्रमण से बचने के लिए लोगों को दो गज की दूरी और मास्क पहनने के नियम की पूरी तरह से पालना करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed