फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   four medicine samples filled

केमिस्ट की दुकानों में दी दबिश, चार सैंपल भरे

Sat, 12 Jun 2021 06:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
four medicine samples filled
चंबा। विकास खंड सलूणी के दायरे में आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में दवा निरीक्षक ने केमिस्टों की दुकानों में दबिश दी। इस दौरान चार दवाओं के सैंपल भरे गए। इन सैंपलों को जांच के लिए विभाग की प्रयोगशाला में भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद विभाग आगामी कार्रवाई करेगा। दवा निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ विकास खंड सलूणी के लचोड़ी, पणताह और पाली सहित अन्य इलाकों में दबिश दी। इन इलाकों में केमिस्टों की दुकानों में चार दवाइयों के सैंपल भरे गए। इसके अलावा पैरासिटामोल को लेकर भी जांच की गई। केमिस्टों को साफ हिदायत दी गई कि डॉक्टर की पर्ची बिना किसी को भी यह दवाई न बेची जाई। बिना पर्ची दवाई देने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

दवा निरीक्षक ने एंटीबायोटिक, एंट्रासिड और दवा निवारक दवाइयों के चार सैंपल भरे। केमिस्ट की दुकानों में दवाइयों से संबंधित रिकॉर्ड को भी खंगाला गया। जहां उन्हें कोई कमी दिखी, उसे दूर करने के लिए संबंधित केमिस्ट को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। इसके अलावा सरकार की ओर से प्रतिबंधित की गई नशीली दवाइयों की दुकानों में जांच-पड़ताल की गई लेकिन किसी भी दुकान में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद नहीं हुईं।
विज्ञापन

दवा निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सलूणी के विभिन्न इलाकों में दबिश देकर उन्होंने चार दवाइयों के सैंपल भरे हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए विभागीय प्रयोगशाला में भेजा गया है। आगामी कार्रवाई प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed