फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Four drivers of Chamba depot transferred

Chamba News: चंबा डिपो के चार चालकों का तबादला

Fri, 09 Aug 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 09 Aug 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Four drivers of Chamba depot transferred
चंबा। परिवहन निगम के चंबा डिपो से पांच चालकों ने दूसरी जगह तबादला करवा लिया है। इसका कारण स्टाफ की कमी और काम के अतिरिक्त बोझ को माना जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, चंबा डिपो पहले ही चालकों और परिचालकों की कमी से जूझ रहा है। हाल ही में तीन परिचालक मिले हैं। वहीं, पांच चालकों ने तबादला करवा लिया है।
जानकारी के अनुसार चंबा डिपो में अभी लगभग 15 चालकों की आवश्यकता है। बीते माह से चालकों के तबादले हो रहे हैं। चालकों का दावा है कि काम का काफी बोझ पड़ रहा है। दिन में रूट से वापस आकर रात्रि सेवाएं भी देनी पड़ रही हैँ।

गौरतलब है कि चंबा डिपो में लगभग 185 चालक हैं और 190 रूटों पर बसें चल रही हैं। रूट ज्यादा और चालक कम होने के बाद तैनात चालकों को ही अतिरिक्त सेवाएं देनी पड़ रही हैं। जिससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही हैं। लंबे समय चालकों की भर्ती नहीं हुई है। एक तरफ चंबा डिपो का तीन नए परिचालक मिले हैं और दूसरी तरफ पांच चालकों का तबादला हाल ही में हो चुका हैं। उधर, एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि चालकों की कमी के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed