फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   four army person with seven positive in chamba

केरला से चंबा लौटा आर्मी जवान परिवार सहित निकला कोरोना पॉजिटिव

Tue, 14 Jul 2020 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
four army person with seven positive in chamba
चंबा। जिले में सेना और आईटीबी के चार जवानों समेत सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह लोग कुछ समय पहले ही केरल और रुड़की से लौटे थे। इसमें एक सेना जबकि तीन आईटीबी के जवान शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम सैंपलिंग के दौरान इन सभी के सैंपल एकत्रित किए थे। इसमें सातों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें सेना के एक जवान का परिवार भी शामिल है जो कि कुछ समय पहले ही केरल से लौटा था। यह परिवार डलहौजी क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि सेना के तीन जवान रुड़की से आए थे। यह भी डलहौजी के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सभी लोगों को प्रशासन के निर्देश पर होम क्वारंटीन किया गया था। यहां पर सात दिन की समयावधि पूरी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इनके सैंपल लिए थे। इसमें सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके बाद सभी मरीजों को कोविड केयर अस्पताल बालू शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए मामले सामने आने से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या में अब बढ़कर 16 हो चुकी है। जबकि कुल मामले में 68 हो गए हैं। अभी तक 51 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इन लोगों में से कुछ में कोरोना के आंशिक लक्षण हैं। जबकि ज्यादातर में कोई भी लक्षण नहीं है।
मंगलवार को सुबह एंबुलेंस के माध्यम से सातों को कोविड केयर सेंटर बालू में लाया गया। कोविड केयर सेंटर में पौष्टिक आहार के साथ-साथ मरीजों को दवाई भी दी जा रही है। इसके अलावा आयुर्वेदिक काढ़ा भी पिलाया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में कोरोना के सात नए मामले आए हैं। ये सभी सेना और आईटीबी के जवान और उनके परिवार के सदस्य हैं। इन सभी लोगों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर बालू में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed