फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Former Pradhan's father accused of entering house and assaulting women

Chamba News: पूर्व प्रधान के पिता पर घर में घुस महिलाओं से मारपीट का आरोप

Sun, 05 Apr 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 Apr 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Former Pradhan's father accused of entering house and assaulting women
वेब पर न चलाएं
विज्ञापन

----------
महिला के पति ने पुलिस थाना में जाकर दर्ज करवाई शिकायत
पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी पक्ष को थाने में कर सकती है तलब

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायत रजेरा में पूर्व प्रधान के पिता पर गुज्जर समुदाय के घर में घुसकर महिलाओं के साथ हाथापाई करने का आरोप लगा है। महिलाओं के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग लोग वहां पहुंच गए।

खुद पूर्व पंचायत प्रधान भी वहां पहुंच गए और अपने पिता को खींचकर वहां से ले गए। हालांकि, वह महिलाओं पर हमला करने से बाज नहीं आ रहे थे। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि समुदाय के अन्य लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। लाल हुसैन ने अपने बीवी बच्चों के साथ मारपीट करने की शिकायत पुलिस थाना सदर में जाकर दर्ज करवाई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने योगराज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार शाम के समय हुई। सोमवार को पुलिस दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने में तलब कर सकती है। इसमें सबसे बड़ी बात यह सामने आ रही है कि एक मर्द घर में घुस कर महिलाओं के साथ हाथापाई कर रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि रजेरा पंचायत में महिला के साथ मारपीट करने की शिकायत सदर थाने में दर्ज हुई है। इसकी निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed