फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Form a committee to investigate the causes of the disaster: Negi

आपदा के कारणों की जांच को बनाएं समिति : नेगी

Sun, 19 Oct 2025 08:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 Oct 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
Form a committee to investigate the causes of the disaster: Negi
चंबा के ​होली में निरीक्षण के बाद लोगों की समस्याऐं सुनतेबागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी।संवाद
होली (चंबा)। जनजातीय विकास एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने होली के आपदा प्रभावित क्षेत्र सलूण, भटोला और कुलेठ घार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा के संभावित कारणों की जांच के लिए स्थानीय प्रशासन को हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर, जल शक्ति, राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त तकनीकी समिति गठित करने का निर्देश दिया। यह समिति एक माह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्री ने विश्राम गृह होली में लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया। इस बीच कैबिनेट मंत्री के समक्ष स्थानीय विधायक ने होली क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पहले से कई जल विद्युत परियोजनाएं संचालित हो रही हैं और भविष्य में और परियोजनाएं भी शुरू होंगी। ऐसे में स्थानीय युवाओं के लिएरोजगार के दृष्टिकोण से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना महत्वपूर्ण हो सकती है।
विज्ञापन

मंत्री ने कुलेठ घार का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से आपदा के दौरान गांव को उत्पन्न संभावित खतरे के स्थायी समाधान के लिए अनुरोध किया। इस पर उन्होंने राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि एवं लाडा निधि के तहत प्राक्कलन के आधार पर आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, मंत्री ने निर्माणाधीन होली-उतराला संपर्क सड़क के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लाकेवाली माता मंदिर से चन्नी नाला तक संपर्क मार्ग बनाने के निर्देश दिए। साथ हीउन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से चन्नी नाला पर एक पैदल पुल बनाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed