फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forget the GPS system, even the number plate has disappeared.

Chamba News: जीपीएस सिस्टम तो दूर नंबर प्लेट ही कर दी गायब

Wed, 11 Mar 2026 07:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 07:58 AM IST
विज्ञापन
Forget the GPS system, even the number plate has disappeared.
नगर परिषद की कचरे की गाड़ियों में लगना था जीपीएस सिस्टम
विज्ञापन

नदी-नालों में ठिकाने लगाए जा रहे कचरे पर अंकुश लगाने के लिए हुए थे निर्देश
पीसीबी के सदस्य सचिव ने जारी किए थे निर्देश, एक महीने बाद भी नहीं अमल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद की कचरे की गाड़ियों में जहां जीपीएस सिस्टम लगाया जाना था, वहां ठेकेदारों ने गाड़ियों की नंबर प्लेट ही गायब कर दी हैं, जिससे खुले में कचरा फेंकते समय कोई भी उनकी गाड़ी का नंबर नोट न कर सके। हालांकि, पिछले माह पर्यावरण को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक में नगर परिषद को निर्देश दिए गए थे कि कचरा ढोने वाली सभी गाड़ियों पर जीपीएस सिस्टम लगाएं जिससे इस बात का पता लगाया जा सके कि कचरा लेकर गाड़ियां किस लोकेशन पर जा रही हैं। लोग बार-बार यही शिकायतें कर रहे हैं कि नप की गाड़ियां शहर का कचरा नदी-नालों में ठिकाने लगा रही हैं। नगर परिषद को जब इसके लिए पूछा जाता है तो वह इंकार करती है। कूड़ा संयंत्र में सारा कचरा निष्पादन के लिए पहुंच नहीं पा रहा है। ऐसे में कचरा कहां ठिकाने लगाया जा रहा है। इसका पता लगाने के लिए यह निर्देश जारी हुए थे, लेकिन उसका पालना अभी तक सुनिश्चित नहीं की गई है।


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव ने भी इस बाबत नगर परिषद को निर्देश जारी किए थे। उसकी पालना करवाने के लिए प्रशासन ने यहां बैठक में अपने स्तर पर भी निर्देश जारी किए लेकिन अभी तक सड़कों पर कचरा ढोने वाली गाड़ियों पर जीपीएस सिस्टम देखने को नहीं मिल रहा। बढ़ रही सख्ती से बचने के लिए ठेकेदारों ने नंबर प्लेट ही गायब कर दी हैं। पीसीबी के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि जीपीएस सिस्टम लगाना नगर परिषद के लिए अनिवार्य किया गया है। यदि इसकी अवहेलना की जा रही है तो नप के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed