फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forests are already burning, now garbage fires are also polluting the environment.

Chamba News: पहले ही दहक रहे जंगल, अब कूड़े की आग भी दूषित कर रही वातावरण

Sun, 02 Jun 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 02 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Forests are already burning, now garbage fires are also polluting the environment.
चंबा। पिछले कुछ दिन से जंगल दहकने से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। बची-खुची कसर को सड़क किनारे कूड़ा जलाकर पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

चंबा-तीसा मार्ग पर राठ घार के पास रविवार सुबह के समय अज्ञात लोगों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। इस वजह से वहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कूड़ा पालिथीन के बैग में बंद था। ऐसे में यह भी पता नहीं लग पाया कि कूड़े में क्या था, जबकि खुले में बिखरे कूड़े में बायोमेडिकल वेस्ट भी दिखाई दिया। इसमें दवाइयों की खाली बोतलें भी कूड़े के साथ जलती हुई नजर आईं, जबकि बायोमेडिकल वेस्ट को इस प्रकार से खुले में बिलकुल नहीं जलाया जा सकता। इससे वातावरण पर बुरा असर पड़ता है। हैरानी इस बात की है कि आखिरकार सड़क किनारे यह कूड़ा फेंका किसने और आग किसने लगाई। यहां कूड़े को आग लगाई गई है वह इलाका सरोल पंचायत में आता है। ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े होते हैं, क्योंकि उनकी पंचायत में इस प्रकार से सड़क किनारे कूड़ा जलाया जा रहा है। उन्हें कोई भनक ही नहीं है। शहर से कूड़ा उठाने का जिम्मा नगर परिषद का है। ऐसे में नप के ठेकेदारों की ओर से भी यह कारनामा किया जा सकता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि खुले में कूड़ा जलाने को लेकर गहनता से जांच की जाएगी। इसको लेकर नप से भी पूछताछ की जाएगी। वातावरण में प्रदूषण किसी भी शर्त पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed