फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   forest state games in chamba

चंबा के चौगान में राज्य स्तरीय वन खेलों का आगाज

Wed, 23 Nov 2016 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 23 Nov 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
forest state games in chamba
वन मंत्री ने खिलाड़ियों की ओर से निकाले गए मार्च पास्ट को सलामी दी। - फोटो : अमर उजाला

चंबा के चौगान में बुधवार को 20वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के शुुभारंभ पर वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वन मंत्री ने खिलाड़ियों की ओर से निकाले गए मार्च पास्ट को सलामी दी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के करीब 600 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जो कि तीन दिन तक चंबा चौगान में अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगे।

विज्ञापन


 समारोह के मुख्यातिथि वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि पिछले चार साल में वन विभाग ने प्रदेश भर में कई मुकाम हासिल किए हैं। चंबा और कांगड़ा के जंगलों से लेंटाना घास को उखाड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने एक प्रोजेक्ट तैयार किया है। इस पर 312 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे ताकि लेंटाना घास की वजह से किसानों और बागवानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 775 गांव ऐसे थे। जो वाइल्ड लाइफ एरिया में आते थे।
विज्ञापन


इस कारण उन गांवों को सड़क सुविधा नहीं मिल पा रही थी। प्रदेश सरकार ने उन सभी गांवों को वाइल्ड लाइफ एरिया से बाहर निकाला है। इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग में पहली बार 178 मल्टी वर्करों की भर्ती की जा रही है। जो कि वन विभाग के विश्राम गृहों की देख रेख  का कार्य करेंगे। इसके अलावा दिसंबर माह में वन रक्षकों की भर्ती भी की जाएगी, ताकि जंगलों की सुरक्षा के दायरे को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि चंबा-भरमौर मार्ग पर हाइडल प्रोजेक्ट ने मक फेंका था। इस पर वन विभाग ने भारी संख्या में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में उन स्थानों पर पेड़ों का जंगल बन चुका है। प्रधान मुख्य अरण्यपाल एसएस नेगी ने कहा कि इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताओं से खिलाड़ी के मानसिक और शारीरिक विकास में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई सुंदर स्थान मौजूद हैं। वन विभाग ऐसे स्थानों का चयन कर पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है। इससे वहां के स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा। इस मौके पर वन अरण्यपाल डीआर कौशल, एसपी वीरेंद्र तोमर, पीसीसी सचिव पवन नैय्यर, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैय्यर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed