{"_id":"689cc8ba22f8676df604e579","slug":"forest-mafia-fearless-in-saluni-tried-to-crush-forest-guard-at-check-post-chamba-news-c-88-1-ssml1006-158407-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सलूणी में वन माफिया बेखौफ, नाके पर वन रक्षक को कुचलने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सलूणी में वन माफिया बेखौफ, नाके पर वन रक्षक को कुचलने की कोशिश
Wed, 13 Aug 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
चंबा के चकोली में पिकअप में पकड़ी गई देवदार की अवैध लकड़ी की जांच करती वन विभाग की टीम।स्रोत विभा
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में मंगलवार देर रात वन माफिया की एक और खतरनाक हरकत सामने आई। चकोली के पास नाकेबंदी के दौरान अवैध देवदार लकड़ी से भरी पिकअप को रोकने पर चालक ने वन रक्षक को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। गनीमत रही कि वन रक्षक ने सूझबूझ और तत्परता से अपनी जान बचा ली।
वन रक्षक लेखराज के अनुसार रात करीब 12 बजे नाकेबंदी के दौरान पिकअप को चेकिंग के लिए रोका। वाहन में देवदार लकड़ी से बने 98 दरवाजे और खिड़की की चौखटें भरी थीं, जिनका कोई बिल चालक के पास नहीं था। पूछताछ शुरू होते ही चालक अशोक कुमार निवासी दिंद संघनी, हाथापाई पर उतर आया, जान से मारने की धमकी दी और उन्हें गाड़ी से घसीटने का प्रयास किया।
मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों की मदद से चालक को काबू कर लिया गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद एसएचओ किहार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वाहन और लकड़ी को भी जब्त कर लिया है। वहीं, इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी कुलदीप कालिया भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कुछ घंटे बाद देवदार के 84 फट्टे बरामद
घटना के कुछ घंटों बाद उसी मार्ग पर एक और पिकअप देवदार के 84 फट्टे लेकर पहुंची। हालांकि चालक के पास लकड़ी का बिल था, लेकिन सूर्यास्त के बाद वन संपदा का परिवहन प्रतिबंधित है। विभाग ने इस गाड़ी को भी जब्त कर लिया। अब लकड़ी के स्रोत और स्टॉक की जांच की जाएगी।
अवैध देवदार लकड़ी ले जा रही पिकअप को जब्त कर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। विभाग भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहा है। सुशील कुमार गुलेरिया, वन मंडल अधिकारी चुराह