फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest guards will teach patrolling in the forest of their beat

Chamba News: अपनी बीट के जंगल में पेट्रोलिंग पढ़ाएंगे वन रक्षक

Sat, 06 Apr 2024 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 06 Apr 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
Forest guards will teach patrolling in the forest of their beat
अपनी बीट के जंगल में पेट्रोलिंग पढ़ाएंगे वन रक्षक
विज्ञापन

वन विभाग ने वनों और वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर बनाई विशेष योजना
फायर सीजन में जंगलों को होने वाला नुकसान कम करने को लेकर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के जंगलों में वन्य जीवों और पेड़ों की सुरक्षा करने के लिए वन विभाग ने विशेष योजना तैयार की है। इसके तहत सभी वन रक्षक अपनी बीट में पेट्रोलिंग बढ़ाएंगे, जिससे जंगलों में होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। पेट्रोलिंग किस प्रकार बढ़ाई जा सकती है या किस प्रकार जंगलों में पेट्रोलिंग कर हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकती है, इस बारे में वन विभाग ने वन रक्षकों को विशेष तौर पर प्रशिक्षण दिया है। दो दिन पहले मुख्य वन अरण्यपाल कार्यालय के सभागार में कार्यशाला रखी गई थी। इसमें 40 वन रक्षक और जिले के सभी उपमंडलों के डीएफओ ने भाग लिया। कार्यशाला में रैपिड रिस्पांस टीम के सदस्य विशेष तौर पर मौजूद रहे।


मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने कार्यशाला के दौरान सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सबसे पहले फायर सीजन के बारे में जानकारी दी। साथ ही इस सीजन में वनों को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। यह भी बताया कि इस नुकसान को किस प्रकार कम किया जा सकता है। इसके लिए सभी वन रक्षक अपने परिक्षेत्र में लोगों को वनों के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे। साथ ही वन्य जीवों के बारे में भी लोगों को जागरूक करेंगे, जिससे लोग अपने आसपास के जंगल को अपनी संपत्ति मान कर उसकी रखवाली करने में आगे आएं। इतना ही नहीं, उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे जंगलो में होने वाली पेट्रोलिंग को बढ़ाएं, जिससे जंगलों में होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके। खासतौर पर रात के समय जंगलों में ज्यादा निगरानी रखी जाए। डीएफओ चंबा कृतज्ञ कुमार ने भी कार्यशाला में वन कर्मचारियों को जंगलों की रखवाली के लिए जरूरी जानकारी मुहैया करवाई।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed