फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest guard was missing from duty, forest cutters cut down cedar trees

Chamba News: ड्यूटी से गायब था वन रक्षक, वन काटुओं ने काट दिए देवदार के पेड़

Sun, 18 Feb 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 18 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Forest guard was missing from duty, forest cutters cut down cedar trees
चंबा। वन मंडल चुराह के तहत डियुर वन बीट में वन रक्षक की लापरवाही के कारण देवदार के पेड़ों के कटान का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

वन विभाग ने वन रक्षक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार वन रक्षक ड्यूटी से गायब था। इसका फायदा उठाकर वन काटुओं ने जंगल में देवदार के पेड़ काट डाले। इसका पता विभाग को उस समय लगा, जब स्थानीय लोगों ने अवैध कटान और वन रक्षक के ड्यूटी से लापता होने की शिकायत वन खंड अधिकारी से की।
शिकायत मिलते ही वन खंड अधिकारी ने मौके पर जाकर असलियत का पता लगाया। इस दौरान उन्हें वन रक्षक ड्यूटी से लापता मिला। जंगल में देवदार के दो पेड़ों के ठूंठ भी बरामद हुए। इन्हें कुछ दिन पहले ही काटा गया है। पेड़ों की लकड़ी गायब थी। इनके स्थान पर सिर्फ ठूंठ ही दिखाई दे रहे थे। इस बारे में वन रक्षक को कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


मामले में गंभीरता दिखाते हुए वनखंड अधिकारी ने मामले की रिपोर्ट बनाकर वन परिक्षेत्र अधिकारी को सौंपी। उन्होंने मामले के बारे में वन मंडलाधिकारी को अवगत करवाया। वन मंडल अधिकारी ने जांच शुरू कर दी है। अब जांच के दौरान वन रक्षक की ड्यूटी को लेकर भी जांच की जा रही है। लोगों की शिकायत के अनुसार वन रक्षक आठ से दस दिन तक ड्यूटी से गायब चल रहा था। हालांकि, अभी इसको लेकर विभाग ने कोई खुलासा नहीं किया है। विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले में खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि डियुर वन बीट में वन रक्षक की ड्यूटी के दौरान लापरवाही को लेकर शिकायत मिली है। मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed