फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest fire near Rajera, forest wealth worth lakhs reduced to ashes

Chamba News: रजेरा के पास जंगल में भड़की आग, लाखों की वन संपदा राख

Wed, 27 May 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Forest fire near Rajera, forest wealth worth lakhs reduced to ashes
चंबा। रजेरा के पास जंगल में भड़की भयंकर आग ने लाखों की वन्य संपदा को स्वाह कर डाला। बुधवार को दोपहर के समय शरारती तत्वों ने जंगल में आग भड़का दी।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर विभाग के कर्मचारी उसे बुझाने के लिए पहुंच गए लेकिन जब तक कर्मचारी वहां पहुंचे, तब तक आग काफी बड़े दायरे में फैल चुकी थी। इसे बुझाना कर्मचारियों के बस में नहीं रहा। हालांकि, हाथ में झाड़ियों का लट्ठ लेकर कर्मचारी आग बुझाने की जद्दोजहद करते रहे लेकिन आग बुझाने में कामयाब नहीं हो पाए। शाम तक आग पूरे जंगल में फैल गई। आसमान में धुआं फैल गया। इससे पर्यावरण को भी काफी नुकसान हुआ। डीएफओ कृतज्ञ कुमार ने बताया कि जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। आग लगाने वालों का पता लगाने के लिए विभाग पूरे प्रयास कर रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे वनों को बचाने में विभाग का सहयोग करें। संवाद

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed