फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest department stopped the construction work of power project

Chamba News: पावर प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य को वन विभाग ने करवाया बंद

Tue, 14 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Forest department stopped the construction work of power project
चांजू में किया जा रहा है हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का निर्माण
विज्ञापन

निर्माण कार्य से निकलने वाली मिट्टी वन भूमि में लगाई जा रही थी ठिकाने
विभाग के समझाने के बावजूद कंपनी अपनी कारगुजारी से नहीं आ रही थी बाज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चांजू में चल रहे 48 मैगावाट के हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य को वन विभाग ने बंद करवा दिया है। क्योंकि जो कंपनी प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य करवा रही है, वह निर्माण कार्य से निकलने वाली मिट्टी को डंपिंग साइट में व्यवस्थित तरीके से नहीं फेंक रही है। इसकी वजह से वन विभाग की भूमि को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इसके चलते रविवार को वन विभाग की टीम ने प्रोजेक्ट का एडिट, पुल निर्माण सहित अन्य कार्य बंद करवा दिए हैं। इस कार्य को तब तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं, जब तक वन भूमि में फेंकी गई मिट्टी को हटा नहीं दिया जाता। साथ ही कंपनी को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि डंपिंग साइट में बुर्जी लगा कर क्रेट वर्क किया जाए जिससे मिट्टी डंपिंग साइट से खिसककर वन भूमि में न जा सके लेकिन, बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कंपनी अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रही थी। जब भी कोई विभागीय कर्मचारी कंपनी को मनमानी रोकने के लिए सचेत करता तो कंपनी के अधिकारी सरकार में अपनी धौंस का हवाला देकर उस कर्मचारी को डराने धमकाने लगते। इसके चलते रविवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी सहित वन खंड अधिकारी व वन रक्षक ने संयुक्त रूप से कंपनी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य बंद होने से कंपनी के मजदूर बेरोजगार हो गए हैं।

वन परिक्षेत्र अधिकारी रूमाल सिंह ने बताया कि कंपनी बार-बार समझाने के बावजूद मनमानी से बाज नहीं आ रही थी। इसके चलते कंपनी के कार्य को बंद करवाया गया है। वन विभाग की भूमि में कंपनी निर्माण कार्य की मिट्टी फेंक रही है। कंपनी को इस मिट्टी को सरकारी भूमि से उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed