फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest department removed seven encroachments from government land

Chamba News: वन विभाग ने सरकारी जमीन से हटाए सात कब्जे

Thu, 09 Mar 2023 10:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Forest department removed seven encroachments from government land
चंबा में वन विभाग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाती वन विभाग की टीम
चंबा। वन विभाग की भूमि पर कब्जे करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त हो गया है। वन मंडल चंबा के दायरे में आने वाले परिक्षेत्र में विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए सात कब्जों को उखाड़ फेंका। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग की टीम और संबंधित पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जहां कब्जे किए गए थे वहां कब्जाधारियों ने अपनी जमीन होने की बात कही।
विज्ञापन


राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल करके कब्जे की पुष्टि की। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपनी सकारात्मक भूमिका निभाई। बालू, सरोड़ी, द्रम्मण और मंगला में कुछ लोगों ने रातोंरात वन विभाग की भूमि पर पक्के शेड बना लिए थे जबकि इस निर्माण के लिए उनके पास कोई भी सरकारी अनुमति नहीं थी। उनका कब्जा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा था। इन कब्जों को हटाने के लिए विभाग ने कब्जाधारियों को कई बार नोटिस भी दिए लेकिन कब्जाधारियों ने नोटिस को नजरअंदाज कर दिया। इसके चलते विभाग ने स्वयं कब्जों को वहां से हटाया।
विज्ञापन

कब्जा हटाने के साथ-साथ कब्जाधारियों को यह भी चेतावनी दी गई है कि वे दोबारा सरकारी भूमि पर कब्जा न करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने वाली टीम में वन खंड अधिकारी जगदीश कुमार और सुनील कुमार के साथ अन्य टीम शामिल रही। वनपरिक्षेत्र अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वन विभाग की भूमि पर गिए गए सात कब्जों को हटाया गया है। कब्जे हटाने के लिए उन्हें पहले कई बार नोटिस जारी किए जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed