{"_id":"6a5a636687867e2fa1090320","slug":"foreign-tourists-traveled-from-chamba-to-killar-by-auto-rickshaw-chamba-news-c-88-1-ssml1004-190322-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विदेशी सैलानियों ने ऑटो से किया चंबा-किलाड़ का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विदेशी सैलानियों ने ऑटो से किया चंबा-किलाड़ का सफर
Fri, 17 Jul 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
पांगी में पहुंचे ऑटो। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। जिले की दुर्गम वादियों में विदेशी पर्यटकों ने पर्यटन का एक नया अध्याय जोड़ दिया है। जिला मुख्यालय से होता हुआ विदेशी सैलानियों का एक दल लग्जरी गाड़ियों को छोड़कर 3 ऑटो रिक्शा में सवार होकर चंबा पहुंचा। वहां से वाया सचे जोत होते हुए 14,500 फीट ऊंचे साच-पास को पार कर किलाड़ पहुंचा।
यह पहला मौका है जब कोई ऑटो रिक्शा इतनी ऊंचाई वाले साच-पास को पार करने में सफल हुआ है। दुर्गम और खतरनाक पहाड़ी रास्तों पर ऑटो में सफर कर रहे इन विदेशी पर्यटकों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। पर्यटकों का कहना है कि ऑटो से सफर करने का उद्देश्य पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता, स्थानीय लोगों की जीवनशैली और संस्कृति को करीब से देखना था। उन्होंने बताया कि ऑटो में बैठकर उन्हें घाटी के नजारे, झरने और गांवों का असली रूप देखने को मिला। स्थानीय लोगों और प्रशासन के लिए भी यह नजारा हैरानी भरा रहा। ग्रामीणों ने विदेशी मेहमानों के इस साहस की सराहना की। पर्यटन से जुड़े लोगों का मानना है कि इस तरह के एडवेंचर से चंबा जिले के चुराह और पांगी क्षेत्र को पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान मिलेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। प्रशासन ने भी पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस अनोखे सफर पर नजर रखी।