फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forced to wander for his own deposits

अपनी ही जमापूंजी के लिए भटकने को मजबूर

Wed, 09 Mar 2022 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Forced to wander for his own deposits
चंबा में बैठक के बाद सेवानिवृत्त कल्याण मंच पथ परिवहन निगम के पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : Chamba
चंबा। पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि उन्हेें ग्रेच्युटी और छुट्टियों का पैसा समय पर नहीं दिया जा रहा है। सेवानिवृत्त कल्याण मंच के अध्यक्ष दीवान चंद ने कहा 2-3 साल तक कर्मचारी अपनी ही जमापूंजी के लिए दरबदर भटकते रहते हैं। डीए मेडिकल और अन्य एरियर भी समय पर कभी नहीं दिए जाते हैं। इसके लिए उन्हें बार-बार आंदोलन की राह अपनानी पड़ती है।
विज्ञापन

वहीं, उपाध्यक्ष भूपिंद्र जसरोटिया ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सभी तरह के भुगतान समय पर किए जाएं और जो भी एरियर दिया जाए, उसकी सूचना सभी कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से घर के पते पर पत्र भेजकर दी जाए। इससे कर्मचारी को समय पर पता चल सके कि हमारा पैसा हमारे खाते में पड़ चुका है।
विज्ञापन

ऐसा न होने के कारण परिवहन निगम में घोटाले होते हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक से पहले भी इस विषय पर बात कर लिखित भी दिया जा चुका है लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष बलराम पुरी की अगुवाई में मुख्यमंत्री और परिवहन अधिकारी वर्ग के साथ बैठक भी हुई है, जिस पर मुख्यमंत्री ने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। इसके लिए सभी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। सेवानिवृत्त कल्याण मंच पथ परिवहन निगम चंबा की मासिक बैठक पुराना बस अड्डा सपड़ी में दीवान चंद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शक्ति प्रसाद, जयचंद, टेक चंद, कस्तूरी लाल, चतरो राम, सुख देव, विक्रम शर्मा, कस्तूरी लाल, कर्म चंद, कर्म सिंह, जोगिंद्र, तिलक, जयप्रकाश, गंगूराम, नारायणी देवी, अश्विन कुमार, माधो राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed