फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   footbridge destroyed due to rain

रावी पर बना पुल क्षतिग्रस्त

Thu, 22 Apr 2021 10:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
footbridge destroyed due to rain
रावी नदी पर क्षतिग्र्सत पुराना फुटब्रिज। नया पुल अभी निर्माणाधीन है। - फोटो : Chamba
होली (चंबा)। न्याग्रां पंचायत को गरौंदा और बजोल पंचायतों सहित बड़ा भंगाल से जोड़ने वाला फुटब्रिज मूसलाधार बारिश से बुधवार रात को क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की पांच हजार की आबादी का संपर्क अब न्याग्रां से पूरी तरह से कट चुका है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग फुटब्रिज के साथ ही नये पुल का निर्माण भी करवा रहा है लेकिन, अभी पुल का निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान बजोल ने प्रशासन को इसके बारे में सूचना दे दी है। भरमौर प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को वैैकल्पिक मार्ग बनाने और होली-बजोली कंपनी प्रबंधन को वैकल्पिक व्यवस्था करने संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुल के क्षतिग्रस्त होने से न्याग्रां, बजोल, गरौंदा पंचायतों सहित बड़ा भंगाल की हजारों की आबादी की परेशानी बढ़ गई है। इन पंचायतों में दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री को पहुंचाना ग्रामीणों के लिए चुनौती बन गया है। वहीं, मूसलाधार बारिश से अब रावी नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि ऐसे में अगर कोई बीमार पड़ जाए तो लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। बजोल के पंचायत प्रधान मंगला देवी ने कहा कि मूसलाधार बारिश के चलते रावी नदी पर बना फुटब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम भरमौर मनीष सोनी ने कहा कि उन्हें रावी नदी पर बने फुटब्रिज के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। कहा कि इसके बारे होली-बजोली कंपनी प्रबंधन और लोनिवि को वैकल्पिक मार्ग बनाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शुक्रवार से कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed