फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Food safety department monitors supply of analog cheese

Chamba News: एनालॉग पनीर की सप्लाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर

Wed, 26 Aug 2026 10:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Aug 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
Food safety department monitors supply of analog cheese
चंबा। जिले में एनालॉग पनीर की बिक्री और आपूर्ति रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग की टीमें विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर पनीर की सप्लाई लेकर आने वाले वाहनों की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में दुकानों, ढाबों और होटलों से पनीर के सैंपल भी लिए जाएंगे। जांच में मानकों के विपरीत पनीर मिलने पर संबंधित कारोबारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि पनीर की गुणवत्ता, पैकेजिंग और संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जिले के सभी उपमंडलों में चरणबद्ध तरीके से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पनीर की बिक्री और आपूर्ति से जुड़े कारोबारियों पर विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की टीमें बाजार में उपलब्ध पनीर के नमूने लेकर जांच करवाएंगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट और नियमों की अनदेखी पर रोक लगाना है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं से भी सतर्क रहने की अपील की है। खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता, पैकेजिंग, निर्माण और उपयोग की अंतिम तिथि की जांच करने को कहा गया है। किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed