{"_id":"6a47ed70ec3ff3b7da0516fe","slug":"focus-on-development-works-at-dalhousie-municipal-council-meeting-chamba-news-c-88-1-ssml1006-188769-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डलहौजी नगर परिषद की बैठक में विकास कार्यों पर रहा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डलहौजी नगर परिषद की बैठक में विकास कार्यों पर रहा फोकस
Fri, 03 Jul 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी नप अध्यक्ष वंदना चड्ढा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मेंमौजूद पार्षद। जागरूक पाठक
शहर के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं को मिलेगी प्राथमिकता
विजन डलहौजी के अंतर्गत प्रस्तावित 25 विकास कार्यों की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। नगर परिषद डलहौजी की नवगठित परिषद की पहली बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष वंदना चड्ढा की अध्यक्षता में हुई। इसमें उपाध्यक्ष रीना जरयाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल और नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित रहे। बैठक में शहर के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की गई।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने विजन डलहौजी के अंतर्गत प्रस्तावित 25 विकास कार्यों की जानकारी सदन के समक्ष रखी। नगर परिषद अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि नई परिषद का उद्देश्य डलहौजी को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक पर्यटन नगर के रूप में विकसित करना है। शहर के रेन शेल्टरों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण, गांधी और सुभाष चौक के सौंदर्यीकरण, शहर में नए कूड़ेदानों की स्थापना, सदर बाजार में मरम्मत कार्य, टूटी हुई टाइलों की मरम्मत, नई स्ट्रीट लाइटें लगाने, मॉल रोड एवं गरम सड़क के सौंदर्यीकरण, नए सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण, नए बस अड्डे के जल्द निर्माण और सदर बाजार से श्मशान घाट तक रास्ते के निर्माण को लेकर चर्चा की गई। नगर परिषद की वर्तमान वित्तीय स्थिति पर भी मंथन हुआ। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने परिषद की आय-व्यय और उपलब्ध संसाधनों का ब्योरा सदन के समक्ष रखा। इसके बाद वार्ड वाइज एजेंडा पर चर्चा हुई। इसमें पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं, विकास कार्यों और प्राथमिकताओं को प्रमुखता से रखा। सदस्यों ने लंबित विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया।
--