फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Flowers fell from fruit trees, traffic stalled on 15 routes

Chamba News: फलदार पेड़ों से झड़ गए फूल, 15 रूटों पर यातायात ठप

Thu, 27 Apr 2023 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 27 Apr 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Flowers fell from fruit trees, traffic stalled on 15 routes
पांगी (चंबा)। कबायली क्षेत्र पांगी की चोटियों पर 10.14 और निचले क्षेत्रों में 5.08 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी से पहाड़ लद गए हैं। ताजा बर्फबारी के कारण ग्राम पंचायत करैल के पुंटों गांव में दर्जन भर बागवानों के फलदार बगीचों को काफी नुकसान पहुंचा है। बर्फबारी से फलदार पेड़ों पर लगे फूल गिर गए हैं। ऐसे में उम्दा फसल की चाह लिए बैठे बागवानों को काफी चपत लगी है। बागवानों ने पांगी प्रशासन से उन्हें हरसंभव मदद प्रदान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रभावित बागवानों बृजलाल, शेर सिंह, मान सिंह, राम चंद, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, रामजीत, सलोचना देवी, राजेंद्र कुमार, गुईया राम, सुपार देव आदि ने बताया कि वीरवार सुबह हुई भारी बारिश से सेब समेत अन्य फलदार पेड़ों के फूल नीचे गिरने से उन्हें काफी चपत लगी है। पांगी की चोटियों हुड़ान भटोरी, चस्क भटोरी, परमार भटोरी, सुराल भटोरी सहित हिलुटवान में 10.14 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। पांगी क्षेत्र अप्रैल के अंतिम सप्ताह में एक बार फिर शीतलहर की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन

बर्फबारी और मूसलाधार बारिश से पांगी की 19 पंचायतों में यातायात व्यवस्था ठप पड़ गई है। वीरवार को करीब 15 रूटों पर बस सेवा का लाभ पांगीवासियों को नहीं मिल पाया। ग्रामीणों को एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने के लिए छोटी गाड़ियों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed