{"_id":"6956aa2a2b0a6669c503e7de","slug":"floodlights-should-be-installed-along-the-banks-chamba-news-c-88-1-ssml1007-170859-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किनारों पर स्थापित की जाएं फ्लड लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किनारों पर स्थापित की जाएं फ्लड लाइटें
Thu, 01 Jan 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
चंबा। वेलफेयर एसोसिएशन चंबा ने प्रशासन से ऐतिहासिक चौगान के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाए जाने की मांग उठाई है। वीरवार को बैठक के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि चौगान के किनारों पर फ्लड लाइटें स्थापित कर इसकी सुंदरता में चार चांद लगाए जाएं। चौगान के चारों ओर अनारकली फेंसिंग में शीघ्र रंग-रोगन करवाया जाए। दर्शकों के टहलने के लिए बनी पट्टियों की मरम्मत करवाई जाए।
उन्होंने कहा कि चौगान में दो से तीन दिन के भीतर ही जल शक्ति विभाग द्वारा लगाई गई मोटर खराब हो गई है। मोटर को ठीक करने के लिए दो-तीन दिन का समय मांगा गया था, जो 15-20 दिन बीत जाने के बावजूद भी ठीक नहीं हो पाई है। इससे चौगान की सिंचाई पूरी तरह बंद हो गई है। इसके अलावा चौगान के किनारे विशाल पेड़ों की आवश्यक छंटाई-कटाई कर आसपास की खाली भूमि में फूलों की क्यारियां विकसित की जा सकती हैं।