{"_id":"68b9c17181f75a72670ced3f","slug":"flood-scared-us-at-nightall-the-material-of-the-project-was-washed-away-chamba-news-c-88-1-ssml1004-159953-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रात को बाढ़ ने डराया... प्रोजेक्ट का सारा सामान बहा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रात को बाढ़ ने डराया... प्रोजेक्ट का सारा सामान बहा दिया
Thu, 04 Sep 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
देहरा में निर्माणाधीन 48 मेगावॉट चांजू-3 पावर प्रोजेक्ट की नाले में बही मशीनरी। जागरूक पाठक
चंबा। उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत देहरा में निर्माणाधीन 48 मेगावाट के चांजू-3 पावर प्रोजेक्ट के पैकेज-1 में कार्यरत भूमि कंपनी को बाढ़ ने बड़ा झटका दिया है। बुधवार देर रात चांजू नाले में पानी का बहाव तेज हो गया और देखते ही देखते कंपनी की भारी-भरकम मशीनरी मलबे में दफन हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात नाले का जलस्तर अचानक कई गुना बढ़ गया। तेज आवाज के साथ पानी और मलबा नीचे आया और मौके पर खड़ी कंपनी की मशीनरी और अन्य सामान इसकी चपेट में आ गया । इस घटना से कंपनी के कार्य की गति पर भी गहरा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
गनीमत यह रही कि हादसे के समय मौके पर कोई श्रमिक मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि हो सकती थी। हालांकि कंपनी को आर्थिक तौर पर भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों का कहना है कि मशीनरी को बाहर निकालना और उसकी मरम्मत करना अब बड़ी चुनौती होगी। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार बारिश के कारण नाले का मिजाज बिगड़ रहा है, जिससे आसपास रहने वाले परिवारों को भी खतरा बना हुआ है। वहीं, कंपनी प्रबंधन ने भी मौके पर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण कंपनी ने पहले ही काम बंद कर दिया था, लेकिन बाढ़ ने खड़ी मशीनरी को भी अपनी चपेट में ले लिया।