फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   flood in nala, family spent ninght in fear

नाले ने मचाई तबाही, एक दर्जन परिवारों ने डर के साये में बिताई रात

Sun, 06 Jun 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
flood in nala, family spent ninght in fear
चंबा। जांघी गांव में शनिवार शाम को लोगों के घरों में नाले के पानी ने तबाही मचाई। लोगों ने अपने बच्चों को बड़ी मुश्किल से बचाया। जबकि घरों में रखा सामान बुरी तरह से बर्बाद हो गया। रातभर ग्रामीण दोबारा पानी आने के डर से सो नहीं पाए। पूरी रात एक दर्जन परिवारों ने जागकर काटी। उन्हें डर लगा रहा है कि दोबारा बारिश होने पर नाले का पानी घरों में आ सकता है। ऐसे में अगर वे सोए रहे तो जान-माल का नुकसान हो सकता है। इसी डर की वजह से लोग रात भर जागते रहे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से रात को नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग के पटवारी भेजे गए। जोकि लोगों से पूछताछ करके वापस लौट गए। जबकि रविवार दोपहर को जांघी में नुकसान का जायजा लेने के लिए उपायुक्त चंबा डीसी राणा स्वयं पहुंचे। लोगों ने अपने घरों को पहुंचे नुकसान से उपायुक्त को रूबरू करवाया।
विज्ञापन

लोगों ने जिला प्रशासन से मांग रखी है कि नाले में भरे मलबे को शीघ्र हटाया जाए। अन्यथा दोबारा बारिश होने पर गांव में इससे ज्यादा तबाही मच सकती है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कुछ वर्ष पहले भी ऐसे ही नाले में जलस्तर बढ़ने से नुकसान हुआ था। नाले से मक हटाने के लिए ग्रामीणों ने चक्का जाम भी किया था। लेकिन आश्वासन के बाद आज तक मक नहीं हटाया गया। यही कारण रहा है कि शनिवार शाम को बारिश होने पर नाले में बढ़ा जलस्तर सीधे लोगों के घरों तक पहुंच गया। घरों में अचानक आई बाढ़ को देखकर लोग जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पंचायत के उपप्रधान योगराज ने बताया कि शनिवार शाम को नाले के पानी से करीब एक दर्जन परिवारों के घरों को नुकसान हुआ है। इसके बारे में प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है। नाले से मक हटाने के बाद ही इस समस्या का समाधान हो पाएगा। अगर नाले से मक नहीं हटाया गया तो ग्रामीण कड़ा कदम उठाने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
इनसेट
प्रभावित परिवारों का कहना है कि नाले के पानी ने गांव में दो बार तबाही मचाई है। उसे देखते हुए अब लोग दूसरी जगह घर बनाने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार और प्रशासन समस्या का स्थायी समाधान करने में नाकामयाब रहा है।

इनसेट
उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि जांघी गांव में नाले के पानी से लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है। स्वयं गांव में जाकर नुकसान का जायजा लिया है। संबंधित विभाग को रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं। गांव की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed