{"_id":"633b1aba0803097bc04b1c96","slug":"five-thousand-devotees-honored-the-head-in-bhalei-mata-temple-chamba-news-sml423792764","type":"story","status":"publish","title_hn":"भलेई माता मंदिर में पांच हजार श्रद्धालुओं ने नवाजा शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भलेई माता मंदिर में पांच हजार श्रद्धालुओं ने नवाजा शीश
विज्ञापन
भद्रकाली भलेई मंदिर में अष्टमी पर माता के दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पावन नवरात्रों के अष्टमी के उपलक्ष्य पर भद्रकाली भलेई माता के दरबार में पांच हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाजा। सुबह से ही माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने में किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए मंदिर कमेटी की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं।
भद्रकाली भलेई माता मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अष्टमी के उपलक्ष्य पर मंदिर में सुबह साढ़े छह बजे दुुर्गा अष्टमी हवन का आयोजन किया गया। इसमें मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। सुबह 9:00 बजे हवन की पूर्णाहुति दी गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जो दिनभर चलता रहा।
उन्होंने बताया कि अष्टमी पर मंदिर में डलहौजी की विधायक आशा कुमारी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज नैयर ने भी शीश नवा कर माता का आशीर्वाद लिया। बताया कि नवरात्रों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। श्रद्धालुओं को अपने वाहन पार्क करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।