{"_id":"5f8887d98ebc3e9b9f37212d","slug":"five-inter-state-buses-started-from-chamba-chamba-news-sml348492018","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होंगी पांच अंतरराज्य रूटों पर बस सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होंगी पांच अंतरराज्य रूटों पर बस सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले से शुक्रवार को पांच अंतरराज्यीय रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवाएं शुरू हो जाएंगी। दूसरे राज्यों के लिए बस सेवाएं शुरू होने से जिले के लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है। एचआरटीसी निदेशालय से मिलने वाले मंजूरी के बाद अब निगम अंतरराज्यीय रूटों पर बसों को चलाने से पहले इनकी जांच में जुट गया है।
इसकी वजह यह है कि बसें पिछले सात महीने से बंद थी। जिले में एचआरटीसी करीब 68 रूटों पर बसें चला रहा है। अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू होने से बाहरी राज्यों में निजी सेक्टर में नौकरी कर चंबा लौटने और जाने वाले लोगों सहित शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों ने भी राहत की सांस ली है।
इन रूटों पर चलेंगी बसें
जिले में अंतरराज्यीय रूटों पर चलने वाली बसों की समयसारिणी भी निगम ने जारी कर दी है। इसके तहत चंबा से पठानकोट के लिए दो बसें (साढ़े आठ बजे सुबह और डेढ़ बजे दोपहर), चंबा-शिमला वाया बद्दी (साढ़े छह बजे शाम), भंजराडू-टांडा-नगरोटा, चंबा-चिंतपूर्णी, चंबा-देहरादून वाया पठानकोट अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू की गई है।
विज्ञापन
कार्यकारी आरएम चंबा राजकुमार पाठक ने बताया कि एचआरटीसी निदेशालय से शुक्रवार को पांच रूटों पर बस सेवाएं शुरू करने की अनुमति मिली है। उन्होंनें कहा कि शुक्रवार से इन अंतरराज्यीय रूटों पर बस सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।