फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   five hundred posts of security guard will filed in Chanba

जिले में सिक्योरिटी गार्ड के भरे जाएंगे पांच सौ पद

Fri, 24 Dec 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
five hundred posts of security guard will filed in Chanba
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय में 29 दिसंबर को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इसमें जी4एस कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड के छह सौ पद भरे जाएंगे। इसके लिए युवाओं की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और ऊंचाई 5 फीट 7 इंच निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

चयनित युवाओं को बद्दी, पावंटा साहिब, देहरादून, गुड़गांव, नोएडा और गाजियाबाद में तैनाती दी जाएगी। कंपनी नौ से 12 हजार रुपये तक वेतन देगी। युवाओं को 2800 रुपये सिक्योरिटी राशि जमा करवानी होगी, जो ज्वाइनिंग के समय आठ सौ रुपये होगी और बाकी वेतन से काट ली जाएगी। साक्षात्कार के दौरान युवाओं को मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा साथ लाना होगा। मौसम एवं अन्य अप्रत्याशित कारणों के चलते साक्षात्कार रद्द किए जा सकते हैं। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी युवाओं को मास्क और दो गज दूरी नियम की पालना सुनिश्चित बनानी होगी। एक समय में एक ही युवा को साक्षात्कार के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद चौहान ने बताया कि 29 दिसंबर को साक्षात्कार होंगे। कहा कि जी4एस कंपनी की ओर से साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे साक्षात्कार का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed