फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Five died due to corona in Chamba, eighty more people infected

चंबा में पांच कोरोना सक्रमितों की मौत, अस्सी नए मामले आए सामने

Sun, 23 May 2021 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Five died due to corona in Chamba, eighty more people infected
चंबा। जिला चंबा में कोरोना संक्रमित पांच लोगों की रविवार को मौत हो गई। जबकि 80 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने नए मामलों को सुविधा के मुताबिक आइसोलेट कर दिया है। जिला में अब मौत का आंकड़ा 105 पहुंच गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैट के जरिए 281 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 254 की रिपोर्ट निगेटिव रही। जबकि 27 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इसी तरह शनिवार को आरटीपीसीआर में जांच के लिए गए 343 सैंपलों में 275 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही और 53 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई।
विज्ञापन

नए पॉजीटिव मामले धर्मारी, जुखराड़ी, करियां, लांघा, मनवल, लिल्ह, भावला, शिंड, कांड़ी, बौंखरीमोड़, लोअर समलेऊ, द्रम्मणु, भुनाड़, कलार, डडोली, आदि क्षेत्रों से है। जिला में नए मामलों के साथ सक्रिय मामले अब 1625 हो गए है। जबकि 235 लोगों ने कोरोना को हराया भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इनकी हुई कोरोना से मौत
चंबा में रविवार को अटलू निवासी तीस वर्षीय व्यक्ति, 70 वर्षीय गुवाड़ॱर निवासी महिला, 36 वर्षीय जहाल निवासी व्यक्ति, गांव चलामा निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति व 77 वर्षीय वार्ड नंबर एक चुवाड़ी निवासी व्यक्ति की मौत हुई है।

इनसेट
सीएमओ चंबा डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि रविवार को चंबा में कोरोना संक्रमित पांच मरीजों की मौत हुई है। जबकि अस्सी नए मामले सामने आए है। कहा कि नियमित रूप से विभाग द्वारा सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed