{"_id":"609ffc358ebc3efb8d1e3b02","slug":"five-dead-with-corona-in-chamba-chamba-news-sml370442139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में कोरोना से पांच की मौत, 355 की रिपोर्ट आई पॉजीटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में कोरोना से पांच की मौत, 355 की रिपोर्ट आई पॉजीटिव
विज्ञापन
चंबा। जिले में शनिवार को पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि, 355 नए मामले सामने आए। वहीं, एक ही दिन में 240 लोगों ने कोरोना को हराया। जिले में नए मामले आने के साथ ही अब सक्रिय मामलों की संख्या 2419 हो गई है। जबकि, मृतकों की संख्या 89 पहुंच गई। अब तक 7737 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 5220 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। रैट किट के जरिये शनिवार को 1695 कोरोना सैंपलों की जांच की गई। इनमें 284 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। जबकि, 1411 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
इसके अलावा शुक्रवार को आरटीपीसीआर में जांच के लिए भेजे गए 416 सैंपलों में से 317 की रिपोर्ट निगेटिव और 71 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से यह मामले सामने आए हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले करीब एक माह से जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। हालांकि, इस रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
कोरोना से शनिवार को दरबीन निवासी 65 वर्षीय महिला, 67 वर्षीय हठोटा निवासी महिला, बनेट निवासी 53 वर्षीय महिला, कालुगंज निवासी 67 वर्षीय महिला और 46 वर्षीय सलोनी निवासी व्यक्ति की मौत हुई है। सीएमओ चंबा डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि चंबा में शनिवार को पांच मौतें हुई हैं। साथ ही 355 नए मामले सामने आए। कहा कि 240 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।