फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Five children suffering from skin, dental problems, referred to Chamba

Chamba News: पांच बच्चे त्वचा, दांत की बीमारी से ग्रसित, चंबा रेफर

Tue, 03 Jun 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Five children suffering from skin, dental problems, referred to Chamba
पांच बच्चे त्वचा, दांत की बीमारी से ग्रसित, चंबा रेफर
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक स्कूल में 50 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत होगा मुफ्त इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र सिल्लाघ्राट और प्राथमिक स्कूल में 50 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। इसमें पांच बच्चों को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। ये बच्चे दांत और त्वचा की बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं। इन बच्चों का सारा इलाज मुफ्त होगा। इसके लिए उन्हें कार्यक्रम का येलो रेफर कार्ड भी दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉ. नीरज गुप्ता, फार्मेसी अफसर देवेंद्र कुमार और एएनएम अनुराधा ने बच्चों का स्वास्थ्य जांचा। उन्होंने सिर से लेकर पैर तक पाई जाने वाली सभी बीमारियों की बारीकी से जांच की। इसके अलावा बच्चों में खून की मात्रा का पता लगाने के लिए एचबी टेस्ट भी किया जिससे खून की कमी वाले बच्चों की पहचान करके जरूरी दवाई दी जा सके।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य जांचा जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें जा रही हैं। जिले में 13 टीमें रोजाना बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं। इनमें कई बच्चे हृदय की बीमारी से भी पीड़ित मिले जिनका इलाज पीजीआई में मुफ्त हुआ है। इसी तरह अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों का इलाज भी इस कार्यक्रम के तहत मुफ्त किया गया है। बच्चों को निरोग और स्वस्थ रखने के उद्देश्य से सरकार ने यह कार्यक्रम चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed