फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   First go 200 km away, then get checked by an expert

Chamba News: पहले 200 किमी दूर जाओ, फिर विशेषज्ञ से जांच करवाओ

Mon, 29 Apr 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 29 Apr 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
First go 200 km away, then get checked by an expert
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की 19 पंचायतों की महिलाओं को महिला रोग विशेषज्ञ से इलाज करवाने के लिए 200 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कई बार गर्भवती महिलाओं का प्रसव ऑपरेशन से करवाना पड़ता है। ऐसी परिस्थिति में गर्भवती महिलाओं को पहले 200 किमी का सफर तय कर चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचना पड़ता है। यहां उन्हें महिला रोग विशेषज्ञ की सुविधा प्राप्त होती है। सर्दी के मौसम में साच पास मार्ग बंद रहता है। ऐसे में गर्भवती महिला को वाया जम्मू-कश्मीर चंबा पहुंचने के लिए 600 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ता है। इतनी लंबी दूरी वाहन के जरिये गर्भवती महिला के लिए तय करना मुश्किल होता है। इसलिए पांगी की जनता पिछले कई सालों से सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग कर रही है कि किलाड़ अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती करवाई जाए, लेकिन अभी तक किसी भी सरकार ने पांगी में महिला रोग विशेषज्ञ तैनाती को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है। यही कारण है कि पांगी की महिलाओं को महिला रोग विशेषज्ञ से अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए पहले सैकड़ों किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।

दो वर्ष पहले किलाड़ अस्पताल में किसी गर्भवती का इमरजेंसी में प्रसव करवाना पड़ा तो वहां मौजूद सर्जन ने टांडा के महिला रोग विशेषज्ञ से मोबाइल में वीडियो कॉल के जरिये सहायता लेकर प्रसव करवाया। अन्यथा, गर्भवती को कुछ भी हो सकता था। इसके बाद भी किलाड़ में विशेषज्ञ की तैनाती नहीं की गई। पांगी वासी अशोक कुमार, राज कुमार, वीरेंद्र राणा, प्यार चंद, प्रकाश चंद, योगराज और अमर चंद ने सरकार से मांग की है कि पांगी अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाए।
विज्ञापन


उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी पांगी डॉ. सुभाष चौहान ने बताया कि पांगी में चल रही चिकित्सकों की कमी के बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed