फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fire report

लामू अग्निकांड में एक करोड़ तीस लाख रुपये नुकसान की रिपोर्ट तैयार

Mon, 07 Nov 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Mon, 07 Nov 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
fire report
लामू पंचायत में घर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
लामू अग्निकांड के दूसरे दिन प्रशासन के निर्देश पर राजस्व विभाग ने नुकसान का आकलन कर लिया है। विभाग ने लगभग एक करोड़ तीस लाख रुपये की डैमेज रिपोर्ट काट कर उच्च अधिकारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के अनुसार इस अग्निकांड से चौदह परिवार प्रभावित हुए हैं। जिनमें से तीन प्रभावित परिवारों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। इस अग्निकांड से सबसे ज्यादा नुकसान प्रभावित ओमप्रकाश के परिवार को हुआ है।
विज्ञापन


आकलन के अनुसार ओमप्रकाश की लगभग 26 लाख 48 हजार रुपये की संपत्ति जलकर स्वाह हो गई। जिसमें उसके परिवार के खाने पीने के बर्तन, अनाज, विद्युत उपकरण, सिलाई मशीन, ऊनी कपड़े, फर्नीचर सोने-चांदी के जेवर सहित घरेलू प्रयोग का अन्य सामान शामिल है। मौके पर नुकसान का आकलन करने पहुंचे राजस्व विभाग के पटवारी जेठू राम ने बताया कि कुछ इसी तरह का नुकसान बाकी के तेरह प्रभावितों को भी हुआ है। जिसकी कुल लागत एक करोड़ तीस लाख रुपये आंकी गई है। उधर अग्निकांड के दूसरे दिन भी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत प्रधान निमो देवी ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय गांव में कोई कार्यक्रम चल रहा था। लिहाजा गांव के अधिकतर युवा वर्ग व कामकाजी लोगों सहित पंचायत प्रतिनिधि वहीं जुटे हुए थे। इससे पहले वह वहां पहुंच पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।


एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट मिलते ही इसे आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया जाएगा ताकि प्रभवितों को मुआवजा मिल सके। इसके अलावा उन्होंने पूरे उपमंडल भरमौर के लोगों को आगामी सर्दियों में आग के लिहाज से सतर्क रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed