फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fire in karian forest

करियां के साथ लगते जंगल में लगी आग

Sun, 27 Nov 2016 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 27 Nov 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
fire in karian forest
जंगल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

ग्राम पंचायत करियां के जिल्लो गांव के साथ लगते जंगल में आग लगने से वन संपदा राख हो गई। आग को बुझाने के लिए वहां पर अभी तक कोई भी नहीं पहुंच पाया।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी तिलक चंद, राम कुमार, प्रकाश चंद, अनूप कुमार, देश राज, मान सिंह, देवी प्रसाद, सुरेश कुमार और अजय कुमार ने जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जंगल में आग लगने से वन संपदा के साथ-साथ रेंगने वाले जीव जंतु भी स्वाह हो जाते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा पेड़ों व झाड़ियों पर पक्षियों के घोंसले भी आग की चपेट से नहीं बच पाते। उन्होंने कहा कि जिला के जंगलों अकसर शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी जाती है। लेकिन उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण जंगल में लगने वाली आग की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्होंने कहा कि जंगल में आग लगाने वाले लोगों को पकड़ कर जेल में बंद करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed