{"_id":"5853e6404f1c1b5c4964a22a","slug":"fire-in-baroh-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ोह में लगी आग, करियाने और शराब दुकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ोह में लगी आग, करियाने और शराब दुकान राख
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 16 Dec 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
चंबा-तीसा मार्ग के साथ लगते बड़ोह गांव में शुक्रवार शाम चार बजे एक करियाने की एक दुकान में अचानक आग लग गई। जिससे दुकान के अंदर रखा सारा समान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
वहीं इसके साथ लगती शराब की दुकान भी आग की चपेट में आकर राख हो गई। आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर एनएचपीसी पावर स्टेशन सुरंगानी का अग्निशमन दल फौरन मौके पर पहुंच गया। जहां पर काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार आग पर काबू पर लिया गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खंड तीसा के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कल्हेल के गांव बड़ोह में वन विभाग के निरीक्षण चौकी के साथ लगती दुकान में आग लगी। इस दुकान का मालिक सुखदेव सिंह था जिसकी लगभग दो साल पूर्व मौत हो गई थी।
विज्ञापन
लिहाजा उसकी मौत के बाद सुखदेव की पत्नी दुकान चला कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थी। लेकिन शुक्रवार को दुकान में अचानक आग लग गई। जिससे दुकान के अंदर रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया है। अग्निशमन केंद्र तीसा के प्रभारी देवेंद्र भाटिया ने बताया कि सूचना पाकर अग्निमशन विभाग का दल मौके की रवाना हो गया था। इससे पहले एनएचपीसी ने अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए अपने अग्निशामक मौके पर भेज दिए जिससे समय पर आग बुझा दी गई।
प्रभावित को दी फौरी राहत : तहसीलदार
तहसीलदार तीसा प्रकाश सिंह नरयाल ने बताया कि पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। इसके अलावा संबंधित सर्कल के पटवारी को नुकसान का आकलन करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।