{"_id":"5ee61ea38ebc3e42f31ae004","slug":"fire-case-in-chamba-wood-brunt-chamba-news-sml3355789146","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोर में आग लगने से तीन लाख की इमारती लकड़ी जलकर हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोर में आग लगने से तीन लाख की इमारती लकड़ी जलकर हुई राख
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। सिविल अस्पताल तीसा के पास बने स्टोर में आग लगने से इमारती लकड़ी जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि आग की लपटे आसपास स्थित लोगों के घरों तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बहरहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम तीसा ने पटवारी को मौके पर भेजा है। पटवारी ने मौके पर पहुंचकर स्पॉट का जायजा ले लिया है। जल्द इसकी रिपोर्ट तैयार कर तीसा प्रशासन को सौंपी जाएगी।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद तीसा में तेजेंद्र सिंह वीपीओ तीसा के स्टोर में आग लग गई। स्टोर से उठ रही आग की लपटों को देख आसपास के वहां पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद दमकल विभाग टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पटवारी थान सिंह राणा ने बताया कि मौके पर पहुंचकर स्पॉट का जायजा लिया गया है। जल्द ही नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंप दी जाएगी।
फायर चौकी तीसा के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि स्टोर में आग लगने का मामला सामने आया है। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग चल सका है।