फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fire broke out in the fourth floor of the medical college, records of patients' files burnt

Chamba News: मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल में भड़की आग, मरीजों की फाइलों का रिकॉर्ड जला

Mon, 01 Apr 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Apr 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the fourth floor of the medical college, records of patients' files burnt
मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल में भड़की आग, मरीजों की फाइलों का रिकॉर्ड जला
विज्ञापन

स्टाफ में मची अफरातफरी, बिस्तर से उठ गए मरीज, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए दमकल विभाग के कर्मी
दमकल टीम ने जलने से बचाई दो करोड़ की संपत्ति, अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती रहते हैं 200 से अधिक मरीज


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल में मरीजों के वार्ड के साथ अचानक आग भड़क गई। दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मेडिकल कॉलेज में पहुंच चौथी मंजिल में भड़की आग को बुझाया। गनीमत यह रही कि आग को अस्पताल में फैलने से पहले ही बचा लिया गया। आग की इस घटना में मरीजों की फाइलों का रिकॉर्ड जल गया है, जबकि अन्य सामान को बचा लिया गया है। यह घटना सुबह साढ़े 10 से 11 बजे के बीच की है। वार्ड के साथ आग भड़कने की सूचना मिलते ही वहां तैनात स्टाफ में अफरातफरी मच गई। स्टाफ को देखकर मरीज भी अपने बिस्तर से उठ गए। स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाते ही चंद मिनटों में दमकल विभाग की टीम बचाव कार्य के लिए पहुंच गई। अग्निशमन विभाग की टीम में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों में फायरमैन किशोरी लाल, अरुण कुमार, सुरेश कुमार और चालक जोगिंदर सिंह शामिल रहे। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने चौथी मंजिल में फैली आग को बुझाया। यदि आग बेकाबू होकर पूरे अस्पताल में फैल जाती तो जान माल का काफी नुकसान भी हो सकता था। दमकल विभाग की टीम ने समय पर आग को बुझाकर बड़ी घटना होने से बचा ली। इस घटना में करीब तीन हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। दो करोड़ की संपत्ति को समय पर आग बुझाकर बचा लिया गया।


मेडिकल कॉलेज की पहली से चौथी मंजिल तक विभिन्न वार्डों में 200 से अधिक मरीज उपचाराधीन रहते हैं। इन मरीजों के साथ उनके तीमारदार भी रहते हैं। अस्पताल में दर्जनों कर्मचारी काम करते हैं। ये अस्पताल में आग लगने से खतरे में आ सकते थे। फिलहाल, अस्पताल में लगी आग को बुझा दिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल में आग लगी थी। जिसे दमकल विभाग की टीम ने समय रहते बुझा दिया।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed