फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fire broke out in Kuran dumping site, smoke spread in six panchayats, machinery worth crores burnt

Chamba News: कुरांह डपिंग साइट में लगी आग, छह पंचायतों में फैला धुआं, करोड़ों की मशीनरी जली

Thu, 26 Dec 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Kuran dumping site, smoke spread in six panchayats, machinery worth crores burnt
चंबा के कुरांह कूड़ा संयंत्र में भड़की आग।संवाद
चंबा। जिले में कुरांह स्थित नगर परिषद की डंपिंग साइट पर बुधवार और वीरवार की मध्य रात्रि को कूड़े के पहाड़ में भीषण आग लग गई। इस आग की लपटें इतनी तेज थी कि इसमें एक करोड़ से अधिक कीमत की पांच मशीनें भी जल गईं। वहीं, पूरा दिन आग से उठते जहरीले धुएं और बदबू ने लोगों की सांसों में घुटन पैदा कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र की लगभग छह पंचायतों में दमघोंटू धुआं फैला हुआ है। डपिंग साइट में लगी लगने का अभी कारण नहीं लग पाया है। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिशें कर रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें इसमें सफलता नहीं मिल पाई है। अनुमान है कि इस आग पर काबू पाने में तीन से पांच दिन लग सकते हैं। डपिंट साइट पर तैनात कर्मियों का कहना है कि आग के फैलाव और कूड़े के ढेर में हवा के प्रभाव के कारण इस पर काबू पाना बेहद चुनौतीपूर्ण है।
विज्ञापन


कूड़ा संयंत्र कुरांह में आग की घटना सामने आई है। इससे एक करोड़ से अधिक मूल्य की पांच मशीनों काे नुकसान हुआ है। आग के कारणों का पता नहीं चला है। हालांकि, नप की ओर से कूड़ा संयंत्र के लिए चंबा में ही जमीन तलाशी जा रही है। पुलिस के पास इसकी शिकायत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप कुमार, कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद चंबा

मौके पर नहीं पहुंचा ठेकेदार

कूड़ा संयंत्र कुरांह का जिस ठेकेदार को कार्य सौंपा है। वह ठेकेदार मौके पर नहीं था। ग्रामीणों का आरोप है कि यह ठेकेदार दो माह से कूड़ा संयंत्र कुरांह में नहीं आया है। आग की घटना होने पर जब ठेकेदार को फोन किया तो ठेकेदार को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। जबकि, ठेकेदार की ओर से बोला गया कि वह घर से आ रहा है। लेकिन, ठेकेदार शाम तक मौके पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed