फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fire breaks out in clothing shop in old bus stand Bharmour, shopkeeper burnt

Chamba News: पुराना बस स्टैंड भरमौर में कपड़ों की दुकान में भड़की आग, दुकानदार झुलसा

Mon, 20 Nov 2023 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 20 Nov 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in clothing shop in old bus stand Bharmour, shopkeeper burnt
चंबा में पुराना बस अड्डा भरमौर के पास दुकान और गाड़ी में भड़की आग।संवाद
भरमौर (चंबा)। भरमौर के पुराना बस स्टैंड पर एक दुकान में आग भड़क गई। इस दौरान दुकानदार भी दुकान में ही थे। दुकान की छत में आग की चिंगारी भड़क उठी।
विज्ञापन

इससे पहले कि यह आग रेडिमेड कपड़ों को चपेट में ले लेती, दुकानदारों ने दुकान में रखे सामान को बाहर निकालना शुरू कर दिया। दुकानदार श्याम शर्मा और उनके भाई विजय कुमार ने दुकान में रखे सामान को बाहर निकाला। उनके अनुसार बिजली के तारों में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। देखते ही देखते आग पूरी दुकान में भड़क गई। जैसे ही दुकान से धुआं उठा तो आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए। इन्होंने आग पर पानी डालना शुरू कर दिया। दुकान में लगी आग के कारण श्याम शर्मा भी झुलस गए। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर में पहुंचाया गया। दुकान के साथ खड़ी कार में भी आग भड़क गई। इसे स्थानीय लोगों ने तुरंत बुझा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए अपनी तफ्तीश कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। दुकान में आग लगने से हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं किया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed