{"_id":"61c9f8d563b98169d13c1bbc","slug":"fir-will-be-lodged-against-the-officers-of-pwd-chamba-news-sml394855770","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि के अधिकारियों पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि के अधिकारियों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। किहार क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर सड़क का मलबा फेंकना बंद न हुआ तो वन विभाग लोनिवि के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाएगा। क्योंकि, मलबा न फेंकने के लिए विभागीय अधिकारी कई बार लोनिवि को सूचित कर चुके हैं। ठेकेदार को भी ऐसा नहीं करने के आदेश दिए गए लेकिन, ठेकेदार और लोनिवि अपनी मनमानी करके सरकारी भूमि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सड़क कटिंग से निकलने वाले मलबे को सीधे नीचे फेंका जा रहा है। इससे पूरी हरियाली तहस-नहस हो रही है।
इस मामले में जब दो दिन पहले वनरक्षक ने कार्रवाई करने का प्रयास किया तो ठेकेदार ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। इसको लेकर वनरक्षक ने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस थाना किहार में भी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
गौरतलब है कि सड़क कटिंग के दौरान मलबे को चिह्नित डंपिंग साइट में फेंकना पड़ता है लेकिन, किहार क्षेत्र में ऐसा नहीं हो रहा है। ठेकेदार मनमर्जी से कटिंग करके सड़क से नीचे मलबा फेंक रहा है। इससे जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है वहीं, वन विभाग की देवदार के पौधों की नर्सरी को भी खतरा पैदा हो गया है। अब विभाग लोनिवि के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
बीट अफसर अब्दुल हमीद ने बताया कि कई बार लोनिवि को मलबा सरकारी भूमि में न फेंकने के लिए सूचित किया जा चुका है। लेकिन, इस दिशा में विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसलिए अब लोनिवि के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।