फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fir lodged against criminal after six days

अवैध कटान मामले में छह दिन बाद एफआईआर दर्ज

Sat, 24 Jul 2021 07:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
fir lodged against criminal after six days
fir lodged against criminal after six days
चंबा। लिल्ह में अवैध कटान मामले में पुलिस ने आखिरकार छह दिन बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। हालांकि, वन रक्षक ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए 19 जुलाई को ही अपनी लिखित शिकायत गैहरा पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी थी लेकिन, चौकी में स्टाफ की कमी के चलते मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार को वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस मामले में हस्तक्षेपकरते हुए मीडिया में बयान जारी किया। मीडिया में खबर प्रकाशित होते ही पुलिस विभाग ने वनकाटु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम जुट गई है। वन रक्षक पविंद्र कुमार ने देवदार का पेड़ काट रहे तीन लोगों में से एक की पहचान कर ली थी। उसकी जानकारी उसने पुलिस को अपने शिकायत पत्र में दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस अब आरोपी को पकड़कर अन्य वन काटुओं की पहचान भी करेगी। गौरतलब है कि सप्ताह पहले लिल्ह बीट में तीन लोग अवैध रूप से देवदार का पेड़ काट रहे थे, जिन्हें वन रक्षक ने रंगे हाथ पकड़ लिया। दो लोग मौके से फरार हो गए थे जबकि, एक आरोपी ने कुल्हाड़ी लेकर वन रक्षक पर हमला कर दिया। वन रक्षक ने काफी मशक्कत के बाद खुद को आरोपी के चुंगल से बचाया। मौके पर वन विभाग की टीम ने देवदार के पेड़ के तीस स्लीपर भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि अवैध कटान मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ वन मंडल चंबा के अध्यक्ष अब्दुल हमीद ने बताया कि छह दिन के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उधर, डीएफओ अमित शर्मा का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed