{"_id":"60b4e3ad8ebc3e4fac546914","slug":"fir-lodged-against-20-people-on-wandering-chamba-news-sml372057255","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू में मस्ती करने पहुंचे बीस लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू में मस्ती करने पहुंचे बीस लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोरोना कर्फ्यू के बीच घर बैठने की बजाय पिकनिक मनाना बीस लोगों पर भारी पड़ गया। पुलिस ने पर्यटन स्थल खज्जियार में बीस लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। साथ ही उन्हें सख्त हिदायत दी है कि अगर दोबारा इस तरह नियमों की अवहेलना करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक रविवार शाम पुलिस की टीम ने एसएचओ शकिनी कपूर की अगुवाई में खज्जियार का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने पिकनिक मनाने पहुंचे बीस लोगों को पकड़ कर उनके चालान काटे। ये सभी अनावश्यक तौर पर मौज-मस्ती करने के लिए खज्जियार पहुंचे थे। इसके साथ ही इन लोगों को कड़ी हिदायत दी गई कि वे दोबारा अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकलें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अनावश्यक रूप से घूमने वालों में हड़कंप मच गया।
हालांकि, कोरोना कर्फ्यू के दौरान पुलिस लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से व्यवहार कर उन्हें घरों में ही रहने के लिए जागरूक कर रही थी लेकिन, कई लोग पुलिस के इस तरीके का नाजायज फायदा उठाकर गाड़ियां में खज्जियार, जोत और अन्य पर्यटन स्थलों में मौज-मस्ती करने के लिए निकल रहे हैं। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएचओ अपनी टीम को लेकर खज्जियार पहुंच गए। थाना प्रभारी शकिनी कपूर ने बताया कि खज्जियार मेें कुछ लोग कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए पाए गए। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू में अनावश्यक तौर पर घूमने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ऐसे ही कार्रवाई अमल में लाएगी।