फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fifty lakh announced to beautify Khajjiar Lake

खज्जियार झील को संवारने के लिए पचास लाख की घोषणा

Sun, 28 Nov 2021 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Fifty lakh announced to beautify Khajjiar Lake
हिमालयन मोनाल नेशनल एरोफेस्ट के समापन सामारोह के दौरान प्रतिभागी को सम्मानित करते मुख्यातिथि य? - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। वन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि चलो चंबा अभियान की शृंखला में आयोजित हिमालयन मोनाल नेशनल एरोफेस्ट जिला चंबा में पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा। रविवार को राकेश पठानिया विश्व विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में आयोजित हिमालयन मोनाल नेशनल एरोफेस्ट 2021 के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि कहा कि इस प्रतियोगिता ने जिले के पर्यटन विकास को पंख लगाए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में एयरो स्पोर्ट्स, पैरा स्पोर्ट्स तथा सेलिंग से संबंधित साहसिक खेल गतिविधियों के विस्तार के लिए एक कार्य योजना को तैयार किया गया है। कार्य योजना की वित्तीय स्वीकृति के लिए मामला जल्द केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। राकेश पठानिया ने खज्जियार झील के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों के लिए पचास लाख की राशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने जल्द खज्जियार झील में दो पेडल बोट उपलब्ध करवाने की बात भी कही। राकेश पठानिया ने इस दौरान प्रतिस्पर्धा के विजेता प्रतिभागियों को इनाम और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सदर विधायक पवन नैयर ने कहा कि जिला प्रशासन की पहल पर आधारित चलो चंबा अभियान के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों से जिले में पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं। जिले में दो पैराग्लाइडिंग स्थलों के कार्यशील होने से देश और विदेश में चंबा की पहचान भी बनी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दौरान खज्जियार में 500 गाड़ियों की पार्किंग का निर्माण किया गया है। इसी तरह चंबा खज्जियार संपर्क सड़क का उन्नयन कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed