फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Female students were made aware of physical changes and nutritious eating habits.

Chamba News: छात्राओं को शारीरिक बदलाव और पौष्टिक खान-पान के प्रति किया जागरूक

Wed, 26 Aug 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Female students were made aware of physical changes and nutritious eating habits.
महर्षि दयानंद आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा में अपराजिता-100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता-100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम का आयोजन महर्षि दयानंद आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा में किया गया। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितैषी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
उन्होंने छात्राओं को शारीरिक बदलाव, खान-पान और महिला सशक्तीकरण के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि एक आयु के बाद शरीर में शारीरिक बदलाव होते हैं। इससे छात्राओं को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि खासकर देखने में आया है कि छात्राएं प्रोटीनयुक्त सब्जियां, दाल और चावल खाने से परहेज करते हुए मोमोज, चाउमीन और पिज्जा खाने में अधिक दिलचस्पी लेती हैं। घर पर बनाए जाने वाले पौष्टिक भोजन का सेवन न करने की वजह से वे कई प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त हो सकती हैं।
विज्ञापन

डॉ. करण हितैषी ने कहा कि समाज में लड़कियों के साथ हो रहे भेदभाव, लिंगानुपात में असमानता तथा अन्याय को जड़ से मिटाना होगा। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनके सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। समाज में व्याप्त कुछ कुरीतियों को मिटाने की जरूरत है ताकि बेटियों को समान अवसर मिल सकें। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य भुवन बिज, अध्यापक हितेश कुमार, अभिषेक महाजन, नवीता महाजन, सुमित सिंह, डिंपल ठाकुर, रुचिका राठौर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- शारीरिक तौर पर होने वाले बदलाव और सही खान-पान को लेकर चिकित्सक से पूछे गए सवालों का चिकित्सक ने बड़ी ही बारीकी से जवाब दिया। अमर उजाला फाउंडेशन का आभार। हर्षिता भूषण, जमा दो कक्षा, छात्रा
--
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विद्यालय में बेहतरीन कार्यक्रम के रूप में ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस सत्र के दौरान अहम जानकारियां मिलीं। भूमिका शर्मा, जमा दो कक्षा, छात्रा
--
इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यालय में होते रहने चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को कई अहम जानकारियां मिलती हैं। बुधवार को विद्यालय में आयोजित सत्र भी बेहतरीन रहा। कमाक्षी बनावल, कक्षा दसवीं, छात्रा

--
चिकित्सक ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि बाजार में मिलने वाले समोसे, पिज्जा, कुरकुरे, चाउमीन और थुपका बनाने में एक ही तेल का कई बार इस्तेमाल किया जाता है, जो सभी के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। ललिता ठाकुर, कक्षा दसवीं, छात्रा
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed