फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Farmers will get tools at fifty percent subsidy

किसानों को पचास फीसदी अनुदान पर मिलेंगे औजार

Sat, 16 Apr 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get tools at fifty percent subsidy
चंबा। कृषि विभाग किसानों को औजार के साथ स्प्रे पंप और पानी के पाइप आधी कीमत पर उपलब्ध करवाएगा। इसके अलावा पानी के पाइप और बीज भंडारण के लिए टीन के ड्रम भी किसानों को दिए जा रहे हैं। अगर किसान खेतों के कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार और सिंचाई के लिए पाइप खरीदना चाहते हैं, तो वे बाजारों में अधिक दाम चुकाकर खरीदने के बजाय कृषि विभाग से खरीदें। विभाग इन पर 50 प्रतिशत अनुदान देगा। ये पाइप 20 मिलीमीटर (आधी इंच) या 25 मिलीमीटर (पौना इंच) के व्यास में उपलब्ध हैं। ये पाइप सभी श्रेणियों के किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं। पाइप सौ मीटर के रोल में आते हैं।
विज्ञापन

किसानों को सौ मीटर तक इन्हें जोड़ने की दिक्कत भी नहीं रहेगी। इनके मध्यम से किसान स्रोत से खेत तक और खेत में बने टैंक तक आसानी से पानी लाकर फसल को सींच सकते हैं। विभाग की ओर से उपलब्ध करवाए जा रहे बीज भंडार ड्रम तीन और दो क्विंटल क्षमता के हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में कृषि योग्य भूमि का लगभग 10.8 क्षेत्रफल ही सिंचाई के तहत आता है जबकि, लगभग 90 प्रतिशत कृषि मौसम पर ही निर्भर है। सरकार और विभाग की ओर से सिंचाई के तहत क्षेत्रफल को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन पहाड़ी जिले में इसका दायरा अभी 10 प्रतिशत से ऊपर नहीं बढ़ पाया है। कृषि उपनिदेशक चंबा कुलदीप धीमान ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत विभाग के पास सिंचाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पाइपों के अलावा टूल किट, स्प्रे पंप और बीज भंडारण उपलब्ध है। किसानों को यह सामान 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed