फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Farmers raised problems with Vis President

Chamba News: किसानों ने विस अध्यक्ष से उठाईं समस्याएं

Thu, 18 Jul 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Jul 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers raised problems with Vis President
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी उपमंडल की बनेट पंचायत में धान की सिंचाई के लिए खेतों के लिए पानी नहीं छोड़ने से किसान परेशान हैं। जहां से किसानों के खेतों के पानी आता है, वहां बिजली बोर्ड के प्रोजेक्ट का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि प्रोजेक्ट की ओर से पानी नहीं छोड़ा जाता है। इस समस्या को लेकर किसान विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मिले। उन्होंने कहा कि हाल ही में धान की पनीरी लगाई गई है। प्रोजेक्ट की ओर से पानी नहीं दिया जा रहा है। इससे नुकसान हो रहा है। उन्होने विस अध्यक्ष से इस समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। उधर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर हरदीप माकन ने कहा कि दो माह पहले से पानी बंद पड़ा था। जरूरत मुताबिक पानी छोड़ा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

--
चुनाव में ड्यूटी देने के बाद भी नहीं मिला दैनिक भत्ता : जोगिंद्र
बनीखेत (चंबा)। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश के हजारों सरकारी कर्मचारियों के साथ गृह रक्षकों ने भी सेवाएं दीं, लेकिन अभी तक आधे जवानों को दैनिक भत्ता नहीं मिला है। हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह चौहड़िया ने कहा कि चुनाव में ड्यूटी पर प्रदेश के हजारों सरकारी कर्मचारियों को वेतन के साथ टीए डीए भी दिया गया, लेकिन होमगार्ड जवानों के लिए टीएडीए का प्रावधान नहीं किया गया। काफी जवानों को दैनिक भत्ता भी नहीं दिया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि चुनाव सेवा में तैनात होमगार्ड जवानों को शीघ्र मानदेय भत्ता जारी किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed