{"_id":"6637b80821e4ddf55204a5a3","slug":"farmers-busy-harvesting-crops-quickly-with-the-help-of-laborers-chamba-news-c-88-1-cmb1002-124108-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मजदूरों के सहारे जल्दी फसल समेटने में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मजदूरों के सहारे जल्दी फसल समेटने में जुटे किसान
Sun, 05 May 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 05 May 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
चंबा के सिहुंता में गेहूं कटाई करने में जुटे किसान।संवाद
चंबा। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम साफ होते ही किसान गेहूं की फसल की कटाई में जुट गए हैं। मजदूरों के साथ किसानों के परिवार खुद भी इस काम में जुटे हैं।
पिछले दिनों बारिश ने जिले में गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसल भी प्रभावित हो रही थी। किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे थे। अब जब मौसम साफ होने लगा तो किसानों ने गेहूं की फसल की कटाई शुरू कर दी। अब किसान जल्द गेहूं की कटाई कर अनाज और मवेशियों के लिए चारा घर पहुंचाने में लगे हैं। जल्द फसल को समेटने के लिए मजदूरों का भी सहारा कुछ किसान ले रहे हैं।
किसानों में भीम राज, लोकीनंद, तेज सिंह, होशियारा राम, नरेश कुमार और खेम राज ने कहा कि अप्रैल से गेहूं की फसल की कटाई का सीजन शुरू हो जाता है। रोजाना बारिश और खराब मौसम के चलते कटाई रुकी थी। अब वे मौसम साफ होते ही गेहूं की कटाई में जुट गए हैं। कहा कि सप्ताह के भीतर अगर बारिश नहीं हुई तो किसान कटाई का कार्य समाप्त करेंगे। अगर बारिश हुई तो जिन किसानों ने गेहूं काटकर खेतों में रखी है, वह खराब हो सकती है।
विज्ञापन
उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने कहा कि मौसम बिल्कुल साफ है। इन दौरान किसान गेहूं की कटाई में जुट गए हैं।
--