फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   farmer disturbing to animal

सरोल में लावारिस पशुओं से किसान परेशान

Mon, 11 Jan 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 11 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
farmer disturbing to animal

 जिला मुख्यालय के साथ लगते सरोल में घूमने वाले लावारिस पशु स्थानीय लोगों की फसल को सफाचट कर रहे हैं। सरोल में इन दिनों लावारिस पशुओं की संख्या बढ़ गई है।  इन पशुओं के डर से कई लोग अपने खेतों में बिजाई भी नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन


खेतों में उगाई जाने वाली फसल को लावारिस पशु सफा चट कर रहे हैं जिससे किसानों की मेहनत बेकार जा रही है। स्थानीय लोग इलाके से इन पशुओं को हटाने के लिए कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं लेकिन आज दिन तक सरोल से इन पशुओं को नहीं हटाया जा सका है। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी तिलक सिंह, राकेश कुमार, अंबिया राम, मनोज कुमार, प्रमोद, तिलक राज, राजेश, प्रकाशो, देवी सिंह और नेक सिंह ने बताया कि सरोल में घूमने वाले लावारिस पशु लोगों की फसल को तबाह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों लोगों ने अपने खेतों में गेहूं की फसल की बिजाई की हुई है लेकिन रात के समय खेतों में जाकर लावारिस पशु गेहूं की फसल को तबाह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लावारिस पशुओं से अपनी फसल को बचाने के लिए लोगों को रात के समय खेतों में पहरा देना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि सरोल में घूम रहे लावारिस पशुओं का उचित हल निकाला जाए ताकि स्थानीय लोगों को अपनी फसल का नुकसान नहीं सहन करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed